नई Maruti Brezza Facelift 2026 में मिलेगा ऐसा फीचर, जो पहले सिर्फ महंगी SUVs में था!

एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए नई कार खरीदना बहुत बड़ा सपना होता है। लेकिन पैसों की कमी की वजह से कार खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। क्योंकि किसी तरह मेहनत करके अगर कोई गाड़ी खरीद भी ले, और उसमें अच्छे फीचर्स न मिलें, तो बाद में बहुत बुरा लगता है। इसीलिए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली compact SUVs में शामिल Maruti Suzuki Brezza अब एक बड़े बदलाव के साथ आने वाली है। हाल ही में reports के मुताबक यह साफ संकेत दिए हैं कि Maruti इस बार Brezza को सिर्फ नए look तक सीमित नहीं रखने वाली, बल्कि इसे ज्यादा premium, modern और feature-loaded SUV बनाने की तैयारी कर रही है।

2026 Brezza facelift में कई ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो अब तक सिर्फ महंगी SUVs जैसे Hyundai Creta और Kia Seltos में ही मिलते थे। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही इस SUV को लेकर लोगों में काफी excitement देखने को मिल रही है।

पहले से ज्यादा Premium होगी नई Brezza facelift में।

नई Brezza facelift में सबसे बड़ा बदलाव interior और technology में देखने को मिल सकता है। Reports के मुताबिक SUV में इस बार बड़ा 10.25-inch touchscreen infotainment system दिया जा सकता है, जो wireless Android Auto और Apple Car Play support करेगा।

इसके अलावा cabin में नया dashboard layout, premium upholstery और updated user interface देखने को मिल सकता है। Maruti इस बार Brezza को ज्यादा premium feel देने पर फोकस कर रही है ताकि यह Middle class buyers को भी attract कर सके।

इतना ही नहीं, ventilated front seats और 360-degree camera जैसे features भी इसमें मिलने की उम्मीद है। अभी तक ऐसे फीचर्स ज्यादातर premium SUVs में देखने को मिलते थे, लेकिन अब Maruti इन्हें affordable segment में लाने की तैयारी कर रही है।

CNG Buyers के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

नई Brezza facelift का सबसे बड़ा practical upgrade इसका नया underfloor CNG tank setup हो सकता है।

फिलहाल CNG SUVs में सबसे बड़ी परेशानी boot space को लेकर होती है क्योंकि cylinder काफी जगह घेर लेता है। लेकिन reports के अनुसार Maruti इस बार cylinder को floor के नीचे fit कर सकती है। इससे luggage space पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो यह feature family buyers और long-distance travelers के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो mileage और practicality दोनों चाहते हैं।

Engine और Performance में भी बदलाव किआ है।

2026 Brezza facelift में मौजूदा 1.5L K15C petrol engine जारी रहने की उम्मीद है, जो लगभग 102 bhp की power generate करता है।

हालांकि कुछ reports में दावा किया गया है कि Maruti इसमें Maruti Suzuki Fronx वाला 1.0L Boosterjet turbo petrol engine भी ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो Brezza की performance पहले से ज्यादा exciting हो सकती है।

Transmission options की बात करें तो SUV में नया 6-speed manual gearbox देखने को मिल सकता है। इसके साथ existing automatic gearbox option भी जारी रह सकता है।

Turbo petrol engine और नया gearbox Brezza को सिर्फ family SUV नहीं बल्कि fun-to-drive SUV भी बना सकते हैं।

Safety पर भी रहेगा बड़ा फोकस

Maruti अब safety को लेकर भी काफी aggressive strategy अपना रही है। नई Brezza facelift में 6 airbags standard मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ESP, Hill Hold Assist, ABS with EBD और 360-degree camera जैसे features भी दिए जा सकते हैं।

कुछ reports में Level-2 ADAS features की संभावना भी बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह Brezza को segment में और ज्यादा competitive बना सकता है।

लॉन्च कब होगी ?

Reports के मुताबिक Maruti Suzuki Brezza को 2026 के August या festive season तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹9 लाख से ₹10 लाख (ex-showroom) के बीच हो सकती है।

नई features, premium cabin और बेहतर practicality के साथ यह SUV आने वाले समय में compact SUV segment में competition को और ज्यादा दिलचस्प बना सकती है।

Also Read:- Tata Sierra खरीदने से पहले ये 5 बातें नहीं जानोगे तो बाद में पछताओगे

1 thought on “नई Maruti Brezza Facelift 2026 में मिलेगा ऐसा फीचर, जो पहले सिर्फ महंगी SUVs में था!”

  1. Pingback: Tata Sierra खरीदने से पहले ये 5 बातें नहीं जानोगे तो बाद में पछताओगे - Tooliru.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top